
देहरादून में एलआईयू निरीक्षक के पद पर तैनात निरीक्षक मनोज मनराल का 22 जुलाई 2026 को हृदयाघात के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मनोज मनराल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के निवासी मनोज मनराल वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक (एलआईयू) के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अक्टूबर 2025 से वह देहरादून में एलआईयू निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
मनोज मनराल अपने सौम्य और शालीन व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग ने एक समर्पित और कर्मठ अधिकारी को खो दिया है।




