
देहरादून
हरिद्वार में हरियाणा पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश ने खुद को मारी गोली।।
रिश्तेदार के घर में छिपा बैठा था बदमाश सुनील कपूर।।
हरियाणा और देहरादून पुलिस के द्वारा घर को घेरने के बाद बदमाश ने की आत्महत्या।।
कल हरिद्वार में हरियाणा पुलिस के दारोगा सुरेंद्र पर किए थे फायर।।
पुलिस पर फयरिंग के बाद देहरादून के कांवली रोड स्थित अपने रिश्तेदार के घर मे छिपा बैठा था बदमाश सुनील।
हरियाणा जींद के रहने वाला बताया जा रहा मृतक बदमाश 35 वर्षीय सुनील कपूर।।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे ईजी गढ़वाल और एसएसपी।।
फोरेंसिक टीम द्वारा लिए जा रहे फिंगरप्रिंट,शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही जारी।।

वकील भाई की भूमिका भी संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच।।
हरिद्वार में पुलिस पर फायर झोंकने के बाद अधिवक्ता भाई ने घर मे दी थी शरण।।
आत्महत्या करने वाले सुनील कपूर पर जींद के एक पुलिस अधिकारी को धमकाने और धोखाधड़ी का दर्ज था मुकदमा।।

पुलिस अधिकारी को धमकी देने के मामलें में हरियाणा पुलिस सुनील कपूर की कर रही थी तलाश।।
जानकारी के मुताबिक मृतक सुनील पेशे से था सराफा व्यापारी, अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली।।सूत्र
देहरादून के शहर कोतवाली क्षेत्र के कांवली रोड की घटना।।




