उत्तराखंडदेहरादून

हरीश चमोली बने भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग के प्रभारी,संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम फैसला लेते हुए हरीश चमोली को प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी संगठन का मानना है कि इस नियुक्ति से संगठन और मीडिया के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हरीश चमोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
हरीश चमोली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


उन्होंने कहा कि प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के माध्यम से संगठन और मीडिया के बीच सकारात्मक एवं प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक तथ्यात्मक एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
हरीश चमोली ने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हरीश चमोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक और महत्वपूर्ण निर्णय बताया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button